बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग बिताए खास पलों की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें दोनों क्वालिटी टाइम साथ में बिताते नजर आ रहे हैं, साथ ही खाने का भी मजा ले रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर अपने जीवन के खास पल साझा करती रहती हैं। अब अनुष्का ने पति के साथ बिताए अपने क्वालिटी टाइम की तस्वीरें साझा की हैं। ये अनदेखी तस्वीरें आपके दिन को भी खास बना देगी। इन तस्वीरों में अनुष्का विराट के साथ खाती, हंसती और मस्ती करती नजर आ रही हैं।
अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की। इसमें वे खाने का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लिखा, अब तक का सबसे अच्छा दिन। वहीं, दूसरी तस्वीर में विराट कोहली पत्नी के साथ फ्रेंच फ्राइज खाते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री की सेल्फी दोनों के मस्ती और पर्सनल टाइम को दिखा रही है।
विराट कोहली ने तस्वीर में नीली टी-शर्ट पहनी है। साथ ही कैप भी लगाई है। अनुष्का ने अपने सिर पर हेयर बैंड लगाया है। अनुष्का ने इसमें खुद को बैंडिट और चिली बताया है। यह एक लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई बच्चों के टीवी शो में ब्लूई और बिंगो हीलर के माता-पिता का नाम है।
दोनों ने हाल ही में अपनी शादी की 7वीं सालगिरह मनाई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में अपनी 7वीं सालगिरह के जश्न की एक कैंडिड तस्वीर भी सामने आई थी।
अनुष्का अपने परिवार को लेकर बहुत कम बात करती हैं। हालांकि, उन्होंने बताया, 'विराट कोहली जंक फूड बिलकुल भी नहीं खाते हैं और उन्होंने 10 साल से बटर चिकन नहीं खाया है। कोहली नींद से समझौता नहीं करते हैं और इस बात का ख्याल रखते हैं कि उन्हें पूरा आराम मिले।' इसके बाद वे पत्नी के साथ इस डेट को एंज्वाय करते नजर आ रहे हैं।
Rajkot - Head Office,
Sanj Samachar Corporate House,
2nd Floor, Kasturba Road,
Near Sharda Baug
Rajkot-360001
0281-2473911-12-13
Privacy-policy