दिल्ली में कड़ाके की सर्दी शुरू, देश के अन्य हिस्सों में कैसी है ठंड की चाल?

Hindi | 13 December, 2024 | 10:38 AM
સાંજ સમાચાર

आज का मौसम और AQI 13 दिसंबर 2024: दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। प्रदूषण का स्तर बढ़कर खराब हो गया है। अगले कुछ दिनों में यह बढ़कर बेहद खराब स्तर पर भी पहुंच सकता है।

राजधानी में बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है। उधर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेजी से पारा गिर रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को कुछ इलाकों में शीतलहर रहेगी। सुबह के समय स्मॉग व धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है। 14 दिसंबर को भी शीतलहर रहेगी। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली का तापमान बीते दो दिनों से पांच डिग्री से नीचे है। अब अगले तीन दिनों यानी वीकेंड पर भी शीतलहर बरकरार रहने की संभावना है।

उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। यह शुक्रवार को खत्म होगा। इसके बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है। इसलिए बर्फ वाले पहाड़ों से लगातार ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी। इससे अगले तीन दिनों में दिल्ली एनसीआर के न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है।

कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि ऊपरी इलाकों में मध्यम बारिश हुई। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि घाटी के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। शोपियां, पुलवामा और बारामूला के मैदानी इलाकों के साथ-साथ अनंतनाग, बडगाम और बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बर्फबारी नहीं हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग, तंगमार्ग, गुरेज और जोजिला दर्रे जैसे पर्यटक स्थलों सहित घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई।

जोजिला दर्रे पर बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया, जबकि बांदीपोरा-गुरेज मार्ग और मुगल रोड को भी बंद कर दिया गया। सड़कों से बर्फ हटाने और यातायात बहाल करने का काम जारी है। मशीनों की मदद ली जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मौसम में सुधार का अनुमान जताया है। 20 दिसंबर तक मुख्य रूप से शुष्क स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में कोल्ड वेव की दस्तक हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बर्फ से ढकी पहाड़ियों से आ रही ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान में गिरावट आई है। ये गिरावट बुधवार से ही शुरू हो गई थी। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गुरुवार सुबह तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज न्यूनतम पारा 4 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके बाद धीरे-धीरे न्यूनतम एक-एक डिग्री ऊपर चढ़ेगा। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर से एनसीआर में घने कोहरे के साथ-साथ कड़ाके की ठंड की संभावना भी जताई है। लगातार बढ़ती ठंड के साथ-साथ दिल्ली समेत पूरे एनसीआर का मौसम भी साफ बना हुआ है, जिसकी वजह से पारे में ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है।

Related News
Sports News
Loading...
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest
Get In Touch

Rajkot - Head Office, Sanj Samachar Corporate House, 2nd Floor, Kasturba Road, Near Sharda Baug
Rajkot-360001

0281-2473911-12-13

[email protected]

Privacy-policy
Keep In Touch

Subscribe to Our Newsletter to get Important News & Offers

Download App from

Download android app - Sanj Download ios app - Sanj