शादी के बाद परी-राघव की पहली तस्वीर आई सामने, रिसेप्शन का फोटो हुआ वायरल

25 September 2023 10:12 AM
Hindi
  •  शादी के बाद परी-राघव की पहली तस्वीर आई सामने, रिसेप्शन का फोटो हुआ वायरल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज आखिरकार सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। आज के दिन जोड़ा अपने परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गया है, और इस भव्य शादी का साक्षी उदयपुर का होटल लीला एंड ताज पैलेस बना है। इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग में राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक की नामचीन हस्तियां शिरकत करने पहुंची थी। राघव-परी के वेडिंग रिस्पेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब 8:30 बजे से रिसेप्शन शुरू हो जाएगा।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब दोनों की शादी के बाद पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसी बीच परी-राघव के संगीत नाइट की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह कपल ब्लैक एंड व्हाइट थीम में नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हो गई है। अब उनके वेडिंग रिसेप्शन से पहली फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में काफी भव्य इंतजाम नजर आ रहे हैं।

खबर आ रही है कि रिसेप्शन के बाद परी और राघव ने मेहमानों के लिए एक नाइट पार्टी रखी है, जिसका थीम ब्लैक एंड व्हाइट होगा।परी-राघव की शादी से सानिया मिर्जा और मनीष मल्होत्रा की तस्वीरें सामने आई है। दोनों सजे-धजे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। खबर यह भी है कि परी के विदाई में ये जवानी है दिवानी का गाना 'कबीरा' बजाया गया था।

खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 25 सितंबर को दिल्ली लौटेंगे। 24 सितंबर को सात फेरों के बाद उनका ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हुआ है। दोनों ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस भी दी है। न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। करीब 8.30 बजे यह शुरू होगा। कई नामचीन हस्तियां भी इसमें शामिल होंगी।

खबर आ रही है कि परी और राघव के सात फेरे पूरे हो चुक हैं। फोटो सेशन चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार और रिश्तेदार तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। फैंस को नवविवाहित जोड़े की तस्वीरों का इंतजार है।

इनकी शादी लीला पैलेस में हो रही है। अब जल्द ही परी और राघव की शादी की तस्वीरें सामने आने वाली हैं। फैंस में भी फोटोज देखने का उत्साह साफ नजर आ रहा है।




Related News

Advertisement
Advertisement
Advertisement