www.twitter.com/sanj_news www.instagarm.com/sanjsamachar www.facebook.com/sanjsamachar www.sanjsamachar.net

घर से एक्सट्रा टाइम लेकर निकलें, दिल्ली-NCR में बारिश से सड़कें लबालब


સાંજ સમાચાર

दिल्ली-एनसीआर में तड़के हुई अच्छी बरसात के बाद सड़कें जलमग्न हो गई हैं। आसमान में अभी भी काले बादल हैं और बरसात की आगे भी संभावना है। बरसात के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के बारिश ने दस्तक दी। लोगों की जब सुबह हुई तो मौसम सुहाना हो गया था। मॉनसून की इस चुपके से ली गई एंट्री के बाद गर्मी छूमंर हो गई है तो वहीं ठंडी हवाओं ने मौसम कूल-कूल कर दिया है।

सुबह हुई इस बारिश के बाद अब सड़कों पर जाम की स्थिति भी देखी जा सकती है। ऐसे में दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा वालों को घर से एक्सट्रा टाइम लेकर निकलें। अच्छी बरसात के बाद कई जगह जलभराव की समस्या देखी जा सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह की बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई है। राजधानी के कई इलाके ऐसे हैं जहां सड़कें लबालब हैं, लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। दिल्ली के मधु विहार, भीकाजी कामा प्लेस, मेहरौली बदरपुर रोड, शांति पथ, कनॉट प्लेस, मिंटो ब्रिज, तीन मूर्ति मार्ग, मूलचंद सहित की इलाकों में कमर से ऊपर पानी भरा हुआ है। मिंटो रोड में तो ब्रिज के पास ज्यादा पानी के चलते ट्रक ही डूब गया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवायजरी ....

➤रोहतक रोड पर राजधानी पार्क से मुंडका की ओर जाने वाले दोनों मार्गों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। कृपया उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

➤मथुरा रोड पर आश्रम से बदरपुर की ओर जाने वाले कैरिजवे पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। कृपया उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

➤तिलक ब्रिज W-पॉइंट के नीचे जलभराव के कारण, तिलक ब्रिज रोड पर दोनों तरफ A-Point से W-Point और W-Point से A-Point तक यातायात प्रभावित है। कृपया अपनी यात्रा उसी अनुसार बनाएं।

➤बाहरी रिंग रोड पर, शांतिवन से आईएसबीटी की ओर और आईएसबीटी से शांतिवन की ओर यातायात प्रभावित है। ये दिक्कत सलीमगढ़ वाई-पॉइंट और निगमबोध घाट के पास जलभराव के कारण है। कृपया अपनी यात्रा उसी अनुसार बनाएं।

➤एम्स फ्लाईओवर के नीचे जलभराव के कारण आईएनए से एम्स की ओर जाने वाले दोनों मार्गों में अरबिंदो मार्ग पर यातायात प्रभावित है। कृपया उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

➤आजाद मार्केट अंडरपास पर जलभराव के कारण वीर बंदा बैरागी मार्ग पर दोनों कैरिजवे पर यातायात प्रभावित है। कृपया उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

➤धौला कुआं फ्लाईओवर के नीचे जलभराव के कारण नरैना से मोती बाग की ओर जाने वाले दोनों मार्गों में रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। कृपया उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Print