www.twitter.com/sanj_news www.instagarm.com/sanjsamachar www.facebook.com/sanjsamachar www.sanjsamachar.net

बजट से पहलेआम जनता को राहत, कम हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम


સાંજ સમાચાર

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां सुबह 6 बजे एलपीजी सिलेंडर के प्राइस को अपडेट करती है। आज भी एलपीजी की नई कीमतें जारी हो गई है। जुलाई में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती का एलान किया है। आइए जावते हैं कि आपके शहर में कमर्शियल सिलेंडर कितने रुपये सस्ता हुआ है।

तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 30 रुपये की कटौती की गई है। यह लगातार तीसरा महीने है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में नरमी आई है।

आपको बता दें कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें आज से लागू हो गई। यानी आज से नई दरों पर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध होंगे।

राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1676 रुपये था। आज से इनकी कीमत 1646 रुपये हो गई। कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1756 रुपये हो गई है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1598 रुपये है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 1840.50 रुपये थी। आज से इनकी कीमत 1809.50 रुपये है।

Print