कांग्रेस की नई सूची में 10 नाम; नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, जालंधर से पूर्व CM चन्नी को टिकट

Hindi | 15 April, 2024 | 10:21 AM
સાંજ સમાચાર

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार रात को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार रात को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

इस सूची में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। पार्टी ने सूची में पंजाब की छह लोकसभा सीट के अलावा, दिल्ली की तीन और एक यूपी की सीट पर उम्मीदवारों का एलान किया है।

दिल्ली के चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, जालांधर से पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खेरा, पटियाला से धर्मवीर गांधी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमण सिंह को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें चंडीगढ़ लोकसभा सीट के अलावा, गुजरात की चार, हिमाचल प्रदेश की दो और ओडिशा की नौ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था। इसके साथ ही पार्टी ने गुजराज की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया था।

कांग्रेस को यूपी में गठबंधन में मिली 17 सीटों में रायबरेली और अमेठी छोड़कर अन्य सभी पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं। ऐसे में अब लोगों की निगाह इन दोनों सीटों पर लगी हैं। देखना यह है कि इन दोनों सीटों पर परिवार का कोई सदस्य मैदान में उतरता है अथवा पार्टी के दूसरे नेताओं को मौका मिलता है।

 

Related News
Sports News
Loading...
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest
Get In Touch

Rajkot - Head Office, Sanj Samachar Corporate House, 2nd Floor, Kasturba Road, Near Sharda Baug
Rajkot-360001

0281-2473911-12-13

[email protected]

Privacy-policy
Keep In Touch

Subscribe to Our Newsletter to get Important News & Offers

Download App from

Download android app - Sanj Download ios app - Sanj