कांग्रेस बोली- हम नहीं, बीजेपी विरासत टैक्स लाना चाहती थी, बढ़ा विवाद

Hindi | 25 April, 2024 | 10:00 AM
સાંજ સમાચાર

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाली टिप्पणी पर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ हमलावर रुख अपना लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने चुनावी रैली में इसे मुद्दा बनाया। वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया गया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने विरासत टैक्स पर अपने नेता सैम पित्रोदा के बयान से दूरी बनाई और कहा कि उनकी बातों को सनसनीखेज बनाकर पेश किया जा रहा है, जिससे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुर्भावनापूर्ण और नफरत से भरे चुनाव अभियान से ध्यान भटकाया जा सके।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह उनके निजी विचार हैं। सोशल मीडिया मंच X पर एनडीए सरकार के पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा का बयान साझा करते हुए जयराम रमेश ने लिखा, विरासत टैक्स लागू करने की कांग्रेस की कोई योजना नहीं है।

दरअसल राजीव गांधी ने तो 1985 में एस्टेट ड्यूटी को खत्म कर दिया था। जयंत सिन्हा का विडियो साझा करते हुए रमेश ने लिखा, मोदी सरकार के पूर्व वित्त राज्य मंत्री और बाद में वित्त संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा को सुनिए। उन्होंने अमेरिका की तरह 55% विरासत टैक्स के पक्ष में 15 मिनट तक जोरदार बहस की थी।

जयराम रमेश ने कहा पित्रोदा जी उन मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं, जिनके बारे में बोलना जरूरी समझते हैं। लोकतंत्र में एक व्यक्ति अपनी बात रखने, चर्चा करने और व्यक्तिगत विचारों को लेकर बहस करने के लिए निश्चित रूप से स्वतंत्र भी होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि पित्रोदा जी के विचार हमेशा कांग्रेस के रुख को दर्शाते हैं।

विरासत टैक्स लागू करने से जुड़े सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश में एक संविधान है। हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं है। आप उनके (पीएम मोदी के) आइडिया पर हमारा नाम क्यों लगा रहे हैं। सिर्फ वोट की खातिर पीएम मोदी ये सारे खेल खेल रहे हैं।

Related News
Sports News
Loading...
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest
Get In Touch

Rajkot - Head Office, Sanj Samachar Corporate House, 2nd Floor, Kasturba Road, Near Sharda Baug
Rajkot-360001

0281-2473911-12-13

[email protected]

Privacy-policy
Keep In Touch

Subscribe to Our Newsletter to get Important News & Offers

Download App from

Download android app - Sanj Download ios app - Sanj