बढ़ती तपिश के बीच फिर करवट लेगा मौसम, आधी रात से बूंदाबांदी, दिल्ली के मौसम की ताजा अपडेट

Hindi | 18 April, 2024 | 10:23 AM
સાંજ સમાચાર

दिल्ली में आज रात से एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले दिन यानी शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। बढ़ती गर्मी के बीच ये बूंदें जरूर राहत दिलाने के साथ पलूशन भी कम करेंगी।

नई दिल्ली: पहाड़ों पर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कुछ अधिक तेजी से विकसित हो रहा है। इसलिए इस सिस्टम का असर आज शाम से ही राजधानी पर दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम और देर रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा।

बुधवार को सुबह छह बजे से ही धूप निकल आई। आठ बजे तक धूप अच्छी-खासी तेज हो गई। धूप के तीखेपन ने लोगों को परेशान किया। छांव में लोगों को गर्मी से राहत रही। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 25 से 66 प्रतिशत तक रहा।

अब गुरुवार को घने बादल छाए रह सकते हैं। शाम और रात के समय तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 प्रतिशत प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। तेज हवाओं के साथ ही बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना भी है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। 19 अप्रैल को येलो अर्लट जारी किया गया है।

इस दिन तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की कमी आ सकती है। यह सिमट कर 34 डिग्री तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।

20 अप्रैल को मौसम साफ हो जाएगा। आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। धूप की वजह से तापमान तेजी से बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर रह सकता है। वहीं 21 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी।

इनकी स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 22 रह सकता है। 22 व 23 अप्रैल को गर्मी थोड़ा परेशान करेगी। आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है।

वहीं, पंद्रह दिन का मौसम का हाल बताने वाली कुछ प्राइवेट वेबसाइटों के अनुसार, बारिश के इस स्पेल के बाद तापमान में तेजी से इजाफा होगा। 26 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छूट सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ सकता है। 26 अप्रैल के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन गर्मी से बहुत अधिक राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Related News
Sports News
Loading...
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest
Get In Touch

Rajkot - Head Office, Sanj Samachar Corporate House, 2nd Floor, Kasturba Road, Near Sharda Baug
Rajkot-360001

0281-2473911-12-13

[email protected]

Privacy-policy
Keep In Touch

Subscribe to Our Newsletter to get Important News & Offers

Download App from

Download android app - Sanj Download ios app - Sanj