Passport बनवाना हुआ आसान, 'बिना डॉक्यूमेंट्स बनेगा काम', मोबाइल में दिखानी होगी ये ऐप

Hindi | 05 June, 2024 | 09:44 AM
સાંજ સમાચાર

Passport बनवाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप आसानी से पासपोर्ट कैसे बनवा सकते हैं। साथ ही इसके लिए आपको कुछ अलग से नहीं करना होगा। आपके स्मार्टफोन में बस एक ऐप होनी चाहिए और इसकी मदद से आप पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Digilocker की मदद से भी आपका काम हो सकता है। अगर आप डॉक्यूमेंट Appointment पर साथ लेकर जाना भूल गए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए ये ऐप काफी मददगार साबित होने वाली है। यहीं पर आप डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कर सकते हैं। पहले ही बता दें कि ये एक सरकार के द्वारा प्रमाणित ऐप है जिसका इस्तेमाल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए किया जाता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो आपको पहले डॉक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं। लेकिन आप साथ डॉक्यूमेंट्स लेकर जाना भूल जाते हैं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पासपोर्ट ऑफिस में बैठे बैठे भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यहीं पर आपके कुछ भी जानना आसान हो जाएगा। फोन पर ओटीपी आता है और उसके बाद ही डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई किए जाते हैं।

अब सवाल है कि आखिर पासपोर्ट बनने में कतना समय लगेगा? वेरिफिकेशन होने के बाद और डॉक्यूमेंट्स जमा करवाने के बाद 15 दिन से लेकर 1 महीने तक लगता है। इसके बाद पासपोर्ट आपके घर पर आ जाता है। हालांकि समय कम या ज्यादा भी हो सकता है। ये अन्य चीजों पर डिपेंड करता है। यही वजह है कि हमेशा डॉक्यूमेंट्स जमा करवाते समय आपको काफी सावधानी बरतनी चाहिए और ये पुलिस वेरिफिकेशन पर भी डिपेंड करता है। नॉर्मल पासपोर्ट की फीस 1500 रुपए है। हालांकि ज्यादा पेज चाहिए तो 2 हजार रुपए का भुगतान करना होगा।

Related News
Sports News
Loading...
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest
Get In Touch

Rajkot - Head Office, Sanj Samachar Corporate House, 2nd Floor, Kasturba Road, Near Sharda Baug
Rajkot-360001

0281-2473911-12-13

[email protected]

Privacy-policy
Keep In Touch

Subscribe to Our Newsletter to get Important News & Offers

Download App from

Download android app - Sanj Download ios app - Sanj