बिहार के सीएम नीतीश कुमार रविवार को अचानक नाराज हो गए। दरअसल चुनावी सभा के बाद वह रवाना होने के लिए निकले तो उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। बताया जा रहा है कि पायलट तेल डलवाना भूल गया था। इसके बाद सीएम ने नाराजगी जताई। वह फिर कार से पटना लौटे। हालांकि अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं कि हेलिकॉप्टर का तेल खत्म हुआ था।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों चुनावी सभा में काफी व्यस्त हैं। वह लगातार जगह-जगह का दौरा कर रहे हैं। स्थानीय गांधी मैदान में चुनावी सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री (Nitish Kumar Helicopter) के हेलिकॉप्टर में तेल खत्म होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग से संपतचक के चैनपुर और फिर पटना लौटना पड़ा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की दोपहर मसौढ़ी के गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद जैसे ही संपतचक जाने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार होना चाहे, उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। बाद में पता चला कि तेल खत्म हो गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई।
बताया जाता है कि पटना से मसौढ़ी के लिए उड़ान भरने के पहले पायलट हेलिकॉप्टर में तेल डलवाना भूल गया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बाद में मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से धनरुआ होकर संपतचक के चैनपुर जाना पड़ा।
बाद में पटना से फिर वे हेलिकॉप्टर से पुनपुन के लखना में आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुए। इधर, एसडीओ अमित कुमार पटेल ने मसौढ़ी में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर का तेल खत्म होने की बात से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि किस कारण से वे मसौढ़ी से सड़क मार्ग से चैनपुर गए, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
Rajkot - Head Office,
Sanj Samachar Corporate House,
2nd Floor, Kasturba Road,
Near Sharda Baug
Rajkot-360001
0281-2473911-12-13
Privacy-policy